चंडीगढ़ टेस्ट- अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट, टीम इंडिया को 412 रन की लीड
भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। अफगानी टीम ने दूसरी पारी में बगैर नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। टीम 393 रन पीछे है। सेदीकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक नाबाद हैं। सोमवार को लंच ब्रेक से पहले अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम से डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी।
तीसरे दिन का पहला सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है। 32.1 ओवर के इस सेशन में अफगानिस्तान ने 57 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। इस दौरान अफगानी टीम पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई।
