चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रोसेस शुरू हो गई है। वह अपनी कक्षा से चंद्रमा की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लैंडर वर्टिकल पोजिशन पर आ गया है। कुछ देर बाद ही वह चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा। मिशन कामयाब रहा, तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
इसरो ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है। लैंडिंग के एक घंटे 50 मिनट बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर निकलेगा। इतने समय में लैंडिंग की वजह से उड़ने वाली धूल शांत हो जाएगी।