1 सितंबर से देश में ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर

अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और पांच दिन बाद नए सितंबर महीने की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ होने वाली है. ये चेंज आपके घर की रसोई के बजट से लेकर विदेश यात्रा तक से जुड़े हुए हैं, इसलिए इनकी जानकारी होना आपके लिए जरूरी है. एक ओर जहां ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते नए प्राइस जारी करेंगी, तो वहीं एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में संशोधन से हवाई यात्रा पर होने वाले खर्च में उतार-चढ़ाव आ सकता है. यही नहीं टाटा की कार के शौकीनों को झटका लग सकता है, क्योंकि इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है. आइए ऐसे ही छह बड़े बदलावों पर नजर डालते हैं, जो सितंबर महीने की पहली तारीख से लागू होने वाले हैं.

हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं और इसमें सबसे ऊपर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किया जाने वाला चेंज रहता है. 1 सितंबर को भी नए LPG Cylinder Price जारी किए जाएंगे, जो रसोई के बजट पर सीधा असर डालने वाले होंगे. अगस्त महीने की पहली तारीख कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की कीमतों में 202 रुपये की कटौती की थी, लेकिन 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई थीं.

अगर आप चाहते हैं कि आपको घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलना जारी रहे, वो भी इसी कीमत पर, तो फिर आपके लिए एलपीजी से जुड़ा एक जरूरी काम करने के लिए 5 दिन यानी 31 अगस्त तक का मौका है. IOCL, BPCL, HPCL ने एलपीजी ई-केवाईसी (LPG e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर बीते दिनों 23 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया था. ऐसा न करने पर पहली सितंबर से आपको महंगी एलपीजी खरीदनी पड़ सकती है या फिर सिलेंडर पाने में दिक्कत पेश आ सकती है.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने के पहले दिन सुबह-सुबह न सिर्फ New LPG Price जारी करती हैं, बल्कि हवाई ईंधन यानी एटीएफ के दाम (ATF Price) में भी बदलाव करती हैं और इसका सीधा असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब के खर्च पर देखने को मिलता है. सितंबर में भी एटीएफ की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं. इसके साथ ही CNG, PNG के दाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

सितंबर महीने की शुरुआत कार के शौकीनों के लिए बड़ा झटका देने वाली होगी. दरअसल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड 1 सितंबर 2026 से अपनी सभी कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी (Tata Car Price Hike) करने वाली है. कंपनी के मुताबिक, ये प्राइस हाइक ICE और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) दोनों पर लागू होगा. हालांकि, ये मॉडलों और वेरिएंटों के हिसाब से अलग-अलग होगी. टाटा के अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम में इस साल की तीसरी बढ़ोतरी (Hyundai Car Price Hike) का ऐलान किया है

1 September Rule Change में आपकी विदेश यात्रा से जुड़ा एक बड़ा बदलाव भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर अब बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकेंगे, यात्रियों को इस रूल चेंज से हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.