छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, ओमनी को दूसरा स्थान

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे। कृष महंत रायगढ़ के रहने वाले हैं। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं।