राज्योत्सव पर रेलवे स्टेशन पर गूंजा राजकीय गीत, 25वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” बजाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को आज 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इसलिए छत्तीसगढ़ इस साल अपना रजत जयंति वर्ष मना रहा है. इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन के उद्घाटन करने समेत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं. प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्व कार्यक्रम में शामिल होंगे और राज्य गठन का उत्सव मनाएंगे.