मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रमन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को दी श्रद्धांजलि

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान पाटन सदन पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और पूज्य पिता की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी.