छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में फहराया तिरंगा, कहा- जन-जन के सपनों को करेंगे साकार

क्षेत्रीय

देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा फहराया। फिर परेड की सलामी ली। बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

जगदलपुर के मंच से मुख्यमंत्री साय ने कहा भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान, हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित। जन-जन के सपनों को करेंगे साकार, हमारी सरकार हर वादा पूरा करेगी। हमारा संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान।