बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता, अब 55% DA मिलेगा, 2 प्रतिशत बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत सरकार में DA 55% मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में हम DA 53% दे रहे हैं। आने वाले समय में दीवाली का भी त्योहार है। हम लोग भी अब राज्य के कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर रहे हैं। महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत लेकर आया है। माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में हुई यह वृद्धि सीधे कर्मचारियों की आय को प्रभावित करेगी और त्योहारी सीजन में उनकी जेब थोड़ी और मजबूत होगी। अब राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वही लाभ मिलेगा जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *