छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में बढ़ेंगी प्रशासनिक जिम्मेदारियां, नए पदों की कवायद शुरू
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और संभागीय संयुक्त संचालक (JD) कार्यालयों में नए पदों की तैयारी शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों से एक सप्ताह के भीतर निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव मांगे हैं। इसके तहत लेवल-09 में विधि व्याख्याता और MIS प्रशासक के पद स्वीकृत करने या स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा सहायक संचालक सहित अन्य समकक्ष प्रशासनिक पदों के गठन को लेकर भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। फिलहाल नियुक्तियों पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी और संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालयों में लेवल-09 के अंतर्गत एक विधि व्याख्याता और एक MIS प्रशासक का पद स्वीकृत करने या स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सहायक संचालक या अन्य समकक्ष प्रशासनिक पदों के गठन को लेकर भी अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए जाने हैं।