छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 सहायक वन संरक्षकों का ट्रांसफर, नई जगह मिली तैनाती

छत्तीसगढ़ वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया है। शासन ने अधिकारियों की नई पदस्थापना (New Posting) का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में 64 सहायक वन संरक्षकों को नई जगहों पर तैनाती दी गई है। वन विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से कई अधिकारियों की मौजूदा जिम्मेदारियां बदल गई हैं। ट्रांसफर लिस्ट (Transfer List) जारी होने के बाद अब संबंधित अधिकारी नई जगह पर विभागीय जिम्मेदारी संभालेंगे।