छत्तीसगढ़ में अब 33 ‘गढ़’:CM भूपेश ने 2 नये जिले सक्ती और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ का शुक्रवार दोपहर तक राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र बदल चुका है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रदेश के दो नए जिलों की सौगात दी है। मनेंद्रगढ़ से मुख्यमंत्री सक्ती पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने प्रदेश के 33वें जिले सक्ती का औपचारिक शुभारंभ किया। CM ने सक्ती जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे को पदभार ग्रहण कराया और उन्हें बधाई दी। इससे पहले उन्होंने प्रदेश के 32 वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सक्ती में रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित चलित झांकी भी चल रही है। इसमें जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मत्स्य बीज संचयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, समन्वित कृषि प्रक्षेत्र, स्वच्छ भारत मिशन आदि की चलित आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई हैं। नए जिले में मुख्यमंत्री बघेल को पुलिस बैंड ने जनरल सैल्यूट की धुन बजाकर सलामी दी।