छत्‍तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में फेरबदल, 166 अफसर और कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 166 अफसर और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। यह ट्रांसफर आदेश नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है। बुधवार आधी रात 12:30 बजे के आस-पास इसकी जानकारी मिली। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक साथ 166 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार किसी विभाग में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है।

स्थानांतरित अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार शामिल हैं नवा रायपुर के संयुक्त संचालक एस के सुंदरानी का ट्रांसफर अंबिकापुर किया गया है. वहीं अंबिकापुर के संयुक्त संचालक वासुदेव राम चौहान का ट्रांसफर नवा रायपुर किया गया है. नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्र कार्यालय दुर्ग के संयुक्त संचालक लोकेश्वर साहू को रायपुर भेजा गया है. रायपुर अटल नगर के उप संचालक जयप्रकाश साहू को नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग भेजा गया. इसी तरह नगर पालिका निगम बिलासपुर के जोन आयुक्त अरुण कुमार साहू का ट्रांसफर नया रायपुर अटल नगर किया गया. नगर पालिका निगम रायपुर के जोन आयुक्त रमेश जायसवाल को नगर पालिका पर्षिद तखतपुर भेजा गया है.

सारंगढ़ भटगांव नगर पंचायत मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका सिंह को बिलासपुर नगर पालिका निगम का जोन आयुक्त प्रतिनियुक्ति पर ट्रांसफर किया गया. नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष अनुभव सिंह को बिलासपुर नगर पालिक निगम का जोन आयुक्त प्रतिनियुक्ति पर तबादला किया गया. नगर पंचायत शिवरी नारायण के मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष आशीष तिवारी को नगर पालिका परिषद मुंगेली में ट्रांसफर किया गया.