फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद से पूरी दुनिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स इतने कैची हैं कि इसकी तर्ज पर अन्य भाषाओं में भी गाने बनाए जा रहे हैं। इस गाने की म्यूजिक बीट पर छत्तीसगढ़ी भाषा में भी गाना बन गया, जिसके बोल नाचो-नाचो हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रदेश के लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर शूट किया गया। इस गाने की खास बात ये है कि इसमें लिरिक्स को ट्रांसलेट कर इस पर छत्तीसगढ़ी फ्लेवर दिया गया है।