मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की धान का समर्थन मूल्य 2800 रूपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ में 3 दिनों तक चलने वाला कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन अब सफल बताया जा रहा है। इस अधिवेशन के दौरान कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी और संगठन को लेकर कई बड़े निर्णय किए। इसी बीच किसानों के लिए CM भूपेश बघेल द्वारा की गई एक और बड़ी घोषणा की है कि, किसानों को धान का 2500 सौ रुपए समर्थन मूल्य दिए जाने का वादा किया गया था,लेकिन अब आगे किसानों को 2800 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य दिया जाएगा। अब CM की इस घोषणा को विपक्ष आने वाले चुनाव के लिए किसानों को गुमराह करने का तरीका बता रही है।

किसानों को धान खरीदी का समर्थन मूल्य अब 2800 रुपए मिलेगा
बता दे कि, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि सबसे ज्यादा धान की पैदावार छत्तीसगढ़ में होती है। इसके अलावा समुचित छत्तीसगढ़ में ग्रामीण इलाकों की संख्या ज्यादा है जिनमें ज्यादातर किसान है और यही कारण है कि, छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को खुशहाल रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब चाहे ऋण माफी की बात की जाए या 2500 सौ रुपए समर्थन मूल्य दिए जाने की बात की जाए या फिर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि सभी में राज्य सरकार ने किसानों को खुशहाल रखने की कोशिश की है। एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, वादा अनुसार सभी किसानों को 2500 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य दिया जाता है। अब इसे भी बढ़ाकर 2800 सौ रुपए किया जाएगा। यानी कि, किसानों को धान खरीदी का समर्थन मूल्य अब 2800 सौ रुपए मिलेगा।

CM की घोषणा पर बीजेपी को निशाना
इधर धान खरीदी का समर्थन मूल्य किसानों को भले ही 2800 सौ रुपए अभी तक मिलना शुरू नहीं हुआ, लेकिन इस घोषणा के बाद प्रदेश में पार्टियों के बीच सियासत जरूर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद विपक्ष से पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि, इन्होंने अपने पिछले 4 वर्षों में अब तक बोनस नहीं दिया है। केंद्र सरकार खरीदी में सपोर्ट प्राइस दे रही है। अगर उसे छोड़ दिया जाए तो यह क्या देते हैं? केदार कश्यप ने बताया कि, यह कितनी धान खरीदी करते हैं यह मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। साथ ही विपक्ष का आरोप है कि, आने वाले चुनाव के मद्देनजर धान के मामले में किसानों को उलझाने का प्रयास इन घोषणाओं के माध्यम से सरकार कर रही है।

घोषणा से किसानों को एक बार फिर आशा की एक नई उम्मीद नजर आई है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नई घोषणा से किसानों को एक बार फिर आशा की एक नई उम्मीद नजर आई है। अब देखने वाली बात तो यह है की क्या वाकई राज्य सरकार किसानों को 2800 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य देती है या भारतीय जनता पार्टी के कहे अनुसार यह घोषणा केवल 2023 चुनाव के मद्देनजर किसानों को उलझाने का महज एक तरीका है?