रायपुर : फोम फैक्ट्री हादसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई संवेदना, परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रुपये

क्षेत्रीय

रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स में यह जानकारी दी है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। फोम फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आग लगभग शाम चार बजे लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सात लोग काम कर रहे थे। आग लगने से पांच पुरुष भागकर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो महिला कर्मचारी आग के चपेट में आ गईं। दमकल की टीम ने दोनों महिलाओं को फैक्ट्री से बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई