भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सेवकों को रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये सेवक अयोध्या आने वाले रामभक्तों की सेवा करेंगे और भोजन की व्यवस्था करेंगे।
छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी। इसमें से एक टीम को रवाना किया गया है। राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को सीएम ने अयोध्या के लिए रवाना किया है। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।
सीएम साय ने रायपुर स्थित राम मंदिर का दर्शन किए इसके बाद उन्होंने सेवकों की गाड़ी को रवाना किया। इस दौरान सीएम साय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्रीराम के मंदिर के प्रांगण में आने का सौभाग्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री के नाते कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया हूं, जो राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उनके भोजन कि व्यवस्था के लिए यहां से सदस्य जा रहे हैं।
कहा कि भगवान राम कि कृपा है 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से उनकी प्राण प्रतिष्ठा कि गई। छह समिति के लोग अयोध्या में भंडारा चलाएंगे और राम भक्तों को भोजन कराएंगे। भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है, मैं सभी छह टीमों को साधुवाद देता हूं। मोदी की गारंटी में हमारी योजना है निःशुल्क प्रदेशवासियों को अयोध्या भेजा जाएगा।