मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेंगलुरु दौरे पर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। रायपुर से बेंगलुरु रवाना होने के बाद वे चिकबल्लापुर में आयोजित सत्य साईं ग्राम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सत्य साईं फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।