मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल झारखंड में करेंगे परिवर्तन यात्रा को संबोधित

क्षेत्रीय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सुबह 11 बजे बगिया हेलीपैड से झारखंड के सिमडेगा के लिए उड़ान भरेंगे। साढ़े 11 बजे सीएम सिमगेडा के गांधी मैदान पहली परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 से 4 बजे तक सीएम विष्णुदेव का वहां रोड शो होगा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री फुटबाल स्‍टेडियम कुरडेग पहुचेंगे, जहां दूसरी परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे सीएम का हेलीकाप्‍टर वहां से उड़ान भरेगा और शाम साढ़े 5 बजे वे बगिया पहुंच जाएंगे।