मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर दौरे पर, मेधावी छात्र सम्मान और स्वच्छता संगम 2025 में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है जिसमें वे बिलासपुर और रायपुर दोनों शहरों में कई महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे, जो 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे बहतराई इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां 1:45 बजे से 2:45 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

3:15 बजे तक आरक्षित समय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहतराई इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर साईस कॉलेज परिसर हेलीपेड, सीपत रोड, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पहुंचेंगे। शाम 4:00 बजे रायपुर में आगमन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे अपने निवास सिविल लाइन पहुंचेंगे।

यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास, शिक्षा और स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगामी स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम से प्रदेश में स्वच्छता और जनसंपर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *