मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बाइक चलाते फोटो-Video वायरल… रायपुर में होगी सुपर क्रॉस रेसिंग चैंपियनशिप

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे बाइकर अवतार में नजर आ रहे हैं। रेड शर्ट, स्टाइलिश गॉगल और हाई-CC बाइक पर सवार सीएम का यह अंदाज युवाओं में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल फोटो-वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रोफेशनल राइडिंग गियर में बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। वे युवाओं को सुरक्षित राइडिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री वीडियो में कहते हैं, “रफ्तार सड़कों पर नहीं, रेसिंग ट्रैक पर होनी चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है।”

दरअसल रायपुर में होने वाली सुपर क्रॉस रेसिंग चैंपियनशिप से संबंधित है। यह आयोजन 8 और 9 नवंबर को बूढ़ातालाब आउटडोर स्टेडियम में होगा। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस इवेंट में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाइकर्स हिस्सा लेंगे। 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन की थीम “सेफ रेसिंग, सेफ ड्राइविंग” रखी गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित रेसिंग के लिए प्रेरित करना है। टिकट 499 में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, और विजेताओं को 5 लाख तक की प्राइज मनी दी जाएगी। रायपुर का बूढ़ातालाब स्टेडियम अब एक आधुनिक मोटर ट्रैक में बदल रहा है, जहां रोमांच और रफ्तार का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।