छत्तीसगढ़ के CM साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिए शुभकामनाएँ

क्षेत्रीय राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से भी उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई देते हुए सीएम साय ने लिखा- श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में निश्चित ही दिल्ली राज्य प्रगति के आदर्श प्रतिमान स्थापित करेगा।