‘झाड़ू थमा दी, किताबें छीन लीं!’ बच्चे खोल रहे ताला और लगा रहे पोछा Video Viral
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जिले के ब्यौहारी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोलान कुआं में मासूम नौनिहाल पढ़ाई करने नहीं बल्कि स्कूल का ताला खोलने और झाड़ू-पोछा करने को मजबूर हैं। जिले के अंतिम छोर पर स्थित इस प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही और प्रसासनिक अनदेखी का आलम यह है कि शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचते ही नहीं है।
स्थानीय बच्चों का आरोप है कि वे रोजाना खुद स्कूल आकर मुख्य द्वार का ताला खोलते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मासूम बच्चे हाथों में झाड़ू लेकर पूरे स्कूल परिसर की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि शिक्षक अक्सर सुबह 11 बजे के आसपास आराम से स्कूल पहुंचते हैं। तब तक बच्चों का कीमती पढ़ाई का समय बर्बाद हो चुका होता है।
देश में नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के अधिकारों की लड़ाई अभी थमी भी नहीं है कि अब शहडोल जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोलान कुआं में मासूम बच्चे पढ़ाई करने नहीं, बल्कि स्कूल… pic.twitter.com/vLbbHwsaf3
— Lallu Ram (@lalluram_news) July 27, 2026
जिस उम्र में बच्चों के हाथों में कॉपियां-किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उनसे मजदूरी और सफाई कराई जा रही है। वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग और दावों की पूरी तरह हवा निकाल दी है।
क्या जिम्मेदार अधिकारियं की निगरानी केवल कागजों तक सीमित है? आखिर क्यों शिक्षक अपनी मनमर्जी से ड्यूटी पर आते हैं और मासूमों को स्कूल में झाड़ू उठानी पड़ती है? वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोगों ने लापरवाह शिक्षकों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
