भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान… PM मोदी से आज शाम मुलाकात

भारत की मेजबानी में 18वें BRICS Summit का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को किया जा रहा है. BRICS सदस्य देशों और पार्टनर देशों के नेता इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ गए हैं. उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा.