कुल्लू जिला के न्योली व काईस में फटा बादल, गाड़ियां बही, एक व्यक्ति की मौत !

राष्ट्रीय

सोमवार सुबह तड़के जिला मुख्यालय के साथ लगते न्योली नाले में बादल फटा। जिससे नाले में आई बाढ़ के कारण नाले के आसपास खड़े कई वाहन बाढ़ में बह गए हैं। काइस में भी बादल फटने का समाचार मिला है। जिसमें एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक युवक काइस मेले में मिठाई की दुकान लगाने गया हुआ था। इसी दौरान बादल फटने की घटना से आई बाढ़ की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक खराहल घाटी के चंसारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। जबकि एक अन्य गंभीर घायल बता जा रहा है। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।