पीएम नरेंद्र मोदी से सपरिवार मिले सीएम विष्णुदेव साय, बोले- हमारे लिए भावुक क्षण
छत्तीसगढ़ में आयोजित 60वें डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात को लेकर सीएम साय सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्’। सीएम विष्णुदेव साय आगे लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह अविस्मरणीय है।
“सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।”
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह… pic.twitter.com/lz9NXyaFgv
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 30, 2025
उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, यह हमारे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था। इस गरिमामय और आत्मीय भेंट के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
