महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। आज ही उनके नाम का ऐलान होगा। नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे। शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी CM होंगे। अजित पवार NCP की ओर से और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी विधायक का नाम आगे कर सकते हैं। विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। हालांकि, नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय नहीं है। तब तक एकनाथ शिंदे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
#WATCH | Maharashtra Depty CM and NCP chief Ajit Pawar arrives at Raj Bhavan in Mumbai
Mahayuti alliance consisting BJP, Shiv Sena and NCP emerged victorious in Maharashtra assembly elections pic.twitter.com/0ckJeXVEDb
— ANI (@ANI) November 26, 2024