MP में दो दिन बाद ठंड, राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बर्फबारी
मध्य प्रदेश में दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी। भोपाल में रात के तापमान में चार या पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हरियाणा के पास एक चक्रवात बना हुआ है। यह मध्य प्रदेश में ठंडी हवा आने से रोक रहा है। अगले 24 या 48 घंटे में यह चक्रवात उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस में समाहित हो जाएगा।
इसके बाद ही हमारे यहां ठंड का असर शुरू होगा। पहाड़ों में जारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने वाली है
राजस्थान में भी तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 4 नवंबर को राज्य के कुछ जिलों में बादल छाए और दिन में बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजस्थान में मौसम ड्राय होगा और उत्तरी हवा चलनी शुरू होगी। इससे तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी।
