पंजाब सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है तो कोहरा और घना हो रहा है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को घने कोहरे के साथ शीत दिन व अति शीत दिन की स्थिति रही।
अमृतसर राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। दृश्यता भी शून्य रही। राज्य के आठ शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। हरियाणा के हिसार में तापमान (0.4 डिग्री) शून्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को लोहड़ी पर घने कोहरे व अति शीतलहर का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। 16 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा।
पंजाब में सीजन का सबसे ठंडा दिन, 1.4 डिग्री पहुंचा पारा
कड़ाके की सर्दी का रेड अलर्ट जारीhttps://t.co/xnnzsOe7GO#vandebharat24 #Punjab #latest #weather pic.twitter.com/uQzVLIKIQx
— Vande Bharat (@vandebharat24) January 13, 2024