CG NEWS : ठंडी हवा से सरगुजा में शीतलहर, दुर्ग में पारा नॉर्मल से 7° कम, राजनांदगांव सबसे गर्म

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले चार दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य स्तर पर था। मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम था। वहीं, राजनांदगांव 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। राजधानी रायपुर में भी तापमान में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। रायपुर के आउटर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो औसत से 0.6 डिग्री कम था। बिलासपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो सामान्य स्तर पर था। हालांकि, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा, जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था। जगदलपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम रहा। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा, जो औसत से अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।