ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती… मच गई अफरा-तफरी

उत्तरप्रदेश : आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अब्बास नगर में बुधवार रात निकाह की दावत में ठंडी रोटी परोसने पर विवाद हो गया। इस दौरान घराती और बराती आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। बवाल होते देख दूल्हे की बहन बीच बचाव कराने आई, तो उसे भी अनदेखा कर दिया। झगड़े में उसके सिर में चोट लग गई, जिससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दूल्हे की बहन और एक अन्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई आबादी (कछपुरा) निवासी अंसार के घर पर शादी समारोह का कार्यक्रम था। इसमें रिश्तेदार और पड़ोसी भी आए थे। अंसार की बुआ के लड़के दानिश, मुस्तफा, सलमान खान खा रहे थे, तभी अंसार रोटी परोस रहे थे। रोटी ठंडी थी। इस बात पर सलमान गलीगलौज देने लगा। खाने की टेबल पर लात मार दी। विरोध करने पर दानिश, सलमान, मुस्तफा लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग इकट्ठे हो गए। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि कोई भी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हो रहा था। इस दौरान बीच-बचाव करने पर दूल्हे की बहन साहिबा आ गई। हमलावरों ने उसको भी नहीं छोड़ा। उसके सिर में किसी ने डंडा मार दिया, जिसके बाद वो घायल होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी। ये देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमलावर भाग निकले। रामबाग पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठंडी रोटी देने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ शांतिभंग की करवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *