उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में 2 दिन शीतलहर चलेगी, दुर्ग-बिलासपुर समेत 13 जिलों में कोल्ड वेव का यलो-अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक उत्तर और मध्य क्षेत्र में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम की स्थिति के कारण सुकमा और दंतेवाड़ा में मलेरिया फैलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग 13 जिलों में कोल्ड वेव यानि शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है. उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड बनी हुई है, बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में लोग अलाव पर निर्भर हैं, अंबिकापुर में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे यहां सबसे ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है, मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 10.2 दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है. रायपुर में भी 9 साल में दूसरी बार तापमान 13 डिग्री तक गिर गया है. छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव और ज्यादा तेज होगा, क्योंकि पहाड़ी राज्यों में जैसे-जैसे ठंड का असर बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे ठंड का असर छत्तीसगढ़ में भी बढ़ता जाएगा, ऐसे में शीतलहर और तेज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *