CG : 3 दिन और बढ़ेगी ठंड, गिरेगा तापमान, दुर्ग-अंबिकापुर में शीतलहर चलेगी, बिलासपुर संभाग में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कई जिलों और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तरी जिलों में घना कोहरा और गिरता तापमान जनजीवन के साथ-साथ यातायात को भी प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *