ज्योति मौर्य मामले में कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड, ऑर्डर आना बाकी, 3 प्वाइंट पर हुआ एक्शन

राष्ट्रीय

PCS अफसर ज्योति मौर्या मामले में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड किया जाना कंफर्म हो गया है। बुधवार दोपहर तक इसके ऑफिशियल आदेश जारी हो सकते हैं। DG होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने बताया, ”मनीष दुबे के खिलाफ आलोक नाम के युवक को धमकी देने के साक्ष्य मिले हैं। वहीं, एक महिला होमगार्ड की शिकायत मामले में भी दोषी पाए गए हैं। शासन को रिपोर्ट भेजकर उनके खिलाफ दोनों मामलों में FIR दर्ज करने की अनुमति मांगी गई है।”

मनीष दुबे महोबा में जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। हाल ही में बदायूं से उनका ट्रासंफर किया गया। जिस आलोक का जिक्र DG ने किया है। वह ज्योति मौर्या के पति हैं। पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर विवाद चल रहा है। आलोक ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे का उनकी पत्नी ज्योति के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

आलोक ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में तहरीर दी थी। इसके अलावा, होमगार्ड मुख्यालय में भी अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई वॉट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी थी। इस शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड ने प्रयागराज DIG संतोष कुमार को जांच सौंपी थी। जांच में सामने आया कि मनीष दुबे की जो मोबाइल पर ज्योति मौर्या से उनके पति आलोक को रास्ते से हटाने की बात कह रहे हैं। कॉल रिकार्डिंग से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। हालांकि, उसकी फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

महिला होमगार्ड ने भी लगाया था यौन शोषण का आरोप
ज्योति मामले से पहले अमरोहा में तैनाती के दौरान मनीष दुबे पर एक महिला होमगार्ड ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला होमगार्ड ने जब बात नहीं मानी तो 2 महीने तक ड्यूटी नहीं करने दी थी। परेशान महिला होमगार्ड ने सीनियर अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। बाद में अपना तबादला करवा लिया था।

इन 3 प्वाइंट पर हुआ एक्शन

1. जांच में साफ कहा गया है कि मनीष दुबे के खिलाफ जो मोबाइल की वाइस रिकॉर्ड और साक्ष्य दिए गए हैं, उससे साफ है कि उन्होंने ज्योति मौर्या के पति आलोक को रास्ते से हटाने की धमकी की बात कही है।

2. मनीष दुबे ऑडियो और वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाए। साथ ही पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई करे।

3. मनीष दुबे का कार्य लगातार अनुशासित नहीं रहा है। पहले भी शिकायत मिल चुकी हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई की जानी चाहिए।

साल 2015 में आलोक मौर्य की पत्नी का UPPCS परीक्षा में चयन हुआ था। आलोक ने दावा किया था कि शादी के बाद उन्होंने ही ज्योति को पढ़ाया-लिखाया और PCS की तैयारी करवाई। कई जिलों में SDM रहने के बाद ज्योति वर्तमान में बरेली के शुगर मिल में GM के पद पर तैनात हैं। पति आलोक का आरोप है कि ज्योति का गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट रहे मनीष दुबे के साथ संपर्क रहा है।