कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी: चानू और लवलीना ने तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुआई की
कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुई। ओवो हाइड्रो एरिना में दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने तिरंगा लेकर 125 सदस्यीय भारतीय दल की अगुआई की। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने खेलों का उद्घाटन किया। इसके बाद भारत समेत 74 देशों के खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया।
भारत के लिए खेलों की शुरुआत भी शानदार रही। उद्घाटन समारोह से पहले ही भारतीय खिलाड़ियों ने लॉन बॉल्स में दो जीत दर्ज कर विजयी आगाज किया। पुतुल सोनोवाल ने वर्ल्ड चैम्पियन कनाडा के रेयान बेस्टर को मात दे दी। महिला डबल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी ने भी अपना पहला मैच जीता। भारतीय जोड़ी ने ‘ग्रुप बी’ के मैच में माल्टा की रिक्कसन बहनों (रेबेका लुईस और कोनी-लेघ) को टाईब्रेकर में हराया।
वहीं भारतीय ध्वजवाहक लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किलोग्राम वर्ग में सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण बिना मुकाबला खेले ही कम से कम ब्रॉन्ज पक्का कर चुकी हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्सच्या उद्घाटन संचलनात भारतीय खेळाडूंचा उत्साह, आत्मविश्वास आणि देशभक्तीचा अद्भुत संगम पाहायला मिळाला. नीरज चोप्रा, मीराबाई चानू, लव्हलिना बोरगोहेन यांच्यासह संपूर्ण भारतीय पथकाने जगासमोर भारताची ताकद आणि क्रीडा परंपरा अभिमानाने सादर केली.
गेल्या स्पर्धेतील… pic.twitter.com/dHD4BDbIcv
— Ashok Chavan (@AshokChavan1958) July 24, 2026
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत स्कॉटलैंड की संस्कृति, इतिहास और विरासत के विशेष वीडियो से हुई। इसके बाद किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला एरिना पहुंचे। उनके साथ प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम भी मौजूद रहे। यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रगान ‘गॉड सेव अवर किंग’ प्रस्तुत किया गया और फिर एक-एक कर सभी 74 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट किया।
23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले इन खेलों में भारत 125 खिलाड़ियों का दल भेजा है। ओपनिंग सेरेमनी ग्लासगो के ओवो हाइड्रो एरिना में हुई, जहां करीब 13 हजार दर्शक मौजूद रहे। भारतीय दल इस बार एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स समेत 10 खेलों में चुनौती पेश करेगा।
मार्च-पास्ट खत्म होने के बाद स्कॉटलैंड की संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाला कार्यक्रम हुआ। पारंपरिक बैगपाइप की धुन, स्थानीय कलाकारों के संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया।
