संसद में कांग्रेस vs बीजेपी.. नड्डा ने कहा ‘अबोध बालक’, खड़गे बोले- आपको मोदी जी ने बंधक बना रखा है

राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी तकरार हुई. खड़गे ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक दिन पहले लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. इस पर नड्डा ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली और देश में बच्चों के गायब होने का मुद्दा राज्यसभा में उठाया. उन्होंने कहा कि हर आठ मिनट में एक बच्चा गायब हो रहा है. दिल्ली इस मामले में भी कैपिटल बन गया है. संदीप पाठक ने मुंबई और कोलकाता के आंकड़े भी सदन में बताए और इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की.

राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए. उन्होंने कहा कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए. जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तैयार बैठे थे, वहां जो भी चीजें हुईं, उनका जवाब देने के लिए. आपने सदन ही नहीं चलने दिया.

लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने से रोकने का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में उठा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दूसरे सदन में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने इतना कहा था कि नेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति की. जेपी नड्डा ने कहा कि आप दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने का पूरा मौका दिया गया. उनको कई बार मौका दिया गया. सदन नियमों से चलेगा. वह नियम ही नहीं मानते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *