कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 4 नामों का किया ऐलान, राजस्थान से सोनिया गांधी जाएंगी उच्च सदन…सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया

राष्ट्रीय

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संसद के उच्च सदन, राज्यसभा के लिए राजस्थान से अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 4 नामों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेनूगोपाल ने राज्यसभा चुनावों के लिए आज सुबह 4 नामों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में राजस्थान से सोनिया गांधी , बिहार से डा. अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमांचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी तथा महाराष्ट्र से चंद्रकांत हांद्रे के नाम शामिल हैं। लिस्ट जारी होने के बाद लगभग 11 बजे के करीब सोनिया गांधी राजस्थान के जयपुर में राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंची। इस दौरान कंाग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के साथ थे।

कांग्रेस ने पहले ही सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को राज्यसभा से संसद में भेजने की घोषणा की थी। इससे पहले सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा की सांसद थीं। सोनिया गांधी इस बार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को नहीं लड़ेंगी। इसलिए उन्हें राज्यसभा से संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भेजा जा रहा है।