कांग्रेसियों ने फूंका PM मोदी का पुतला, भिलाई में जन्मदिन पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झूमा-झटकी
भिलाई के सुपेला घड़ी चौक पर गुरुवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी हो गई। इस दौरान जलते पुतले की चपेट में आने से सुपेला थाने में पदस्थ आरक्षक के दाहिने हाथ की भुजा झुलस गई। आरक्षक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद आरक्षक की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने पुतला दहन में शामिल कांग्रेस के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुपेला घड़ी चौक पर धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया था। यह प्रदर्शन यूपीआई पर टैक्स लागू करने के विरोध में था। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुपेला थाना और दुर्ग रक्षित केंद्र से पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी हुई। इसमें जलते पुतले की चपेट में आने से आरक्षक की भुजा झुलस गई।
प्रदर्शन के दौरान निगरानी के लिए सुपेला थाने के आरक्षक की ड्यूटी सिविल कपड़ों में लगाई गई थी। आरक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम करीब 6:45 बजे 30 से 40 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी के बाद पुतला जलाने लगे।
पुलिसकर्मियों ने जलते पुतले को बुझाने और आग को फैलने से रोकने के लिए पानी और दूसरे साधनों का इस्तेमाल शुरू किया। इसी दौरान प्रदर्शन में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी शुरू कर दी।
शिकायत के मुताबिक, कार्यकर्ता एक राय होकर पुलिस बल के काम में बाधा डालने लगे। इसी दौरान जलते पुतले की आग आरक्षक की दाहिनी भुजा तक पहुंच गई, जिससे वह झुलस गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के जलते पुतले को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी शुरू हो गई। जलते पुतले की चपेट में आने से आरक्षक की दाहिनी भुजा झुलस गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने घटना देखी। इसके बाद घायल आरक्षक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। आरक्षक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पुतला दहन कर रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर पुलिस के साथ झूमाझटकी की और ड्यूटी में बाधा डाली।
शिकायत के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के वीडियो फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की जांच कर रही है।
