नई दिल्ली/नंदीग्राम : जहां एक तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश में अब बड़ी प्रेरणास्त्रोत माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के ममता सरकार में मंत्री और TMC नेता अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दिया है। दरअसल नंदीग्राम में ममता बनर्जी के मंत्री ने कहा कि, “हम किसी को उनकी शक्ल से बिल्कुल नहीं आंकते हैं। हम तो खुद भी भारत के राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी राष्ट्रपति देखने में कैसी दिखती हैं।” वहीँ अखिल गिरी के इस भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने में साफ़ स्पष्ट हो रहा है कि, वह देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रंग रुप का मजाक उड़ा रहे हैं। इस विडियो में वह, नंदीग्राम में भीड़ को संबोधित करते हुए कहते हैं कि, “हम किसी के रंग रुप को देखकर बिल्कुल नहीं नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का पद सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं, बताईये।”
#WATCH | "We don't judge anyone by their appearance, we respect the office of the President (of India). But how does our President look?," says West Bengal Minister and TMC leader Akhil Giri in Nandigram (11.11.2022) pic.twitter.com/UcGKbGqc7p
— ANI (@ANI) November 12, 2022
BJP ने लगाया आरोप, TMC की सफाई
इधर अब BJP इसके खिलाफ लामबंद होती दिख रही है और TMC नेता अखिल गिरी के इस भाषण को बेहद अपमानजनक बताया है। साथ ही BJP नेताओं ने मंत्री के इस बयान की अब कड़ी निंदा भी हो रही है। इधर अब मामले की संगीनता को देखते हुए, TMC ने अपने नेता का बचाव करते हुए कहा है कि मंत्री ने किसी का अपमान नहीं किया है। वह जनता से कह रहे थे कि उनकी पार्टी किसी को चेहरे से नहीं आंकती। उन्होंने तो बस उदाहरण के लिए ही देश की राष्ट्रपति का नाम लिया है।
लेकिन अब इसके उलट BJP नेताओं का दावा है कि, ममता के मंत्री जिस समय यह बयान दे रहे थे उस दौरान महिला कल्याण विभाग की मंत्री भी खुद वहां मौजूद थीं। गौरतलब है कि नंदीग्राम को BJP नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अब इस घटना पर TMC और BJP एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। फिलहाल मामले पर पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री और TMC की सुप्रीमों ममता बनर्जी का कोई बयान नहीं आया है।