झंडा हटाने पर हुआ विवाद, कवर्धा में पुलिस पर पथराव SP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल

क्षेत्रीय

कवर्धा : कवर्धा जिले में झंडा हटाने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन हिंसक हो गया। GGP और धर्म गुरु के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल गांव में 60 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं 150 लोग शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए हैं।

हिरासत में लिए गए 150 लोगों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष जे लिंगा भी शामिल हैं। हालांकि इनमें से किसी पर भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। शनिवार सुबह से गांव का माहौल शांत है, फिर भी एहतियातन गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी के नेतृत्व में 60 पुलिस जवान मौजूद हैं। वहीं गांव वाले शांति चाहते हैं, इसलिए जो दोषी हैं, उन पर कारवाई की मांग कर रहें हैं। गांववालों का कहना है कि जिन्होंने भी पुलिस पार्टी पर हमला किया, उन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पार्टी के(GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है। हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।