प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी, नाबालिग लड़की की एक दिन पहले हुई थी सगाई

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 15 जून को किसी दूसरे युवक से लड़की की सगाई हुई थी। इससे आहत होकर उसने दूसरे दिन यानी 16 जून की रात को घातक कदम उठा लिया। 17 जून की सुबह खेत में दोनों की लाशें मिली. यह पूरा मामला कांकेर के गुड़ाबेड़ा गांव का बताया जा रहा है। प्रेमी 20 साल का था। लेकिन उसकी प्रेमिका नाबालिग लड़की थी। दोनों काफी समय से साथ रहना चाहते थे। लेकिन नाबालिग लड़की की शादी किसी और लड़के से करवाई जा रही थी। ये बात प्रेमी को रास नहीं आई और दोनों ने जहर खाकर आत्यहत्या कर ली। जिसके बाद दोनों की लाश खेतों में मिली है। लड़की का अफेयर गांव के लड़के के साथ चल रहा था। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि, सगाई के बाद अपने आशिक के साथ भाग जाएगी। हालांकि सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले काफी समय तक खोजते रहे, लेकिन पूरा रात दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था। प्रेमिका की सगाई होने के बाद दोनों रात के अंधेरे में खेत की तरफ गए और जहर खा लिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पता चल पाया है। इस दौरान लड़के की सांस तो चल रही थी। लेकिन लड़की की जान जा चुकी थी। वहीं प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।