महाराष्ट्र के बीड शहर में, मवेशियों की तस्करी करने के संदेह में एक व्यक्ति पर चार लोगों ने शुक्रवार तड़के कथित तौर पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद हजेक (28) ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे एक घायल गाय की तस्वीर खींच कर उसे मोबाइल फोन के जरिये अपनी मंगेतर को भेज दिया था। वाहन से टक्कर मारे जाने के कारण यह गाय घायल हो गई थी। बीड शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ”घर वापस आते समय चार लोगों ने उस पर मवेशियों का तस्कर होने का आरोप लगाते हुए उसकी लाठियों से पिटाई की। आरोपियों को पीड़ित के मवेशी तस्कर होने का संदेह इसलिए हुआ कि उसने घायल गाय की तस्वीर खींची थी।’’
महाराष्ट्र: बीड में गौरक्षकों ने तस्करी के संदेह पर की युवक की पिटाई, 4 गिरफ्तार |#Maharashtra #cow #cowshed #tv27news pic.twitter.com/yg9mjDT5UQ
— TV27News (@TV27_News) September 7, 2024