बिलासपुर : खेत में मिला विशालकाय मगरमच्छ, समय पर नहीं पहुंचा वन अमला, लोगों ने किया रेस्क्यू

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मगरमच्छ खेत बीचों-बीच आराम से बैठा था वह किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं कर रहा था, लेकिन लोगों के मन में डर का माहौल था। खेत में विशालकाय मगरमच्छ मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रतनपुर के बिकमा तालाब में बड़ी संख्या में विशालकाय मगरमच्छ मौजूद हैं वह आए दिन रिहायशी इलाकों में आज जाते हैं, जिसकी वजह से हमेशा गांव में दहशत और जान का खतरा बना रहता है। वहीं, गांव वासी मगरमच्छ के खौफ के कारण जल्दी घर वापस लौट जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में मगरमच्छ मिलने की जानकारी वन अमला को दे दी गई थी, लेकिन काफी समय इंतजार करने के बाद भी वह खेत में नहीं पहुंचे थे। उनसे कई बार संपर्क साधने की कोशिश भी गई थी, लेकिन वह इस विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू करने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर खतरनाक मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का सोचा। ग्रामीणों ने वन अमला नहीं आने पर अपनी जान को दांव पर लगाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे बांध में जाकर छोड़ दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ पूरी तरह से वयस्क था और करीब 9 फीट लंबा था। उसकी उम्र करीब 10 से 12 साल की बताई जा रही है। वहीं खेत के आसपाल के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, इसके बाद खुद ग्रामीणों ने मोर्चा संभला और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया है।