CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, 3 दिन पहले ही लौटा थे छुट्टी से

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। जवान का नाम विनय उर्फ बीनू है जो केरल का रहने वाला था। जवान बीजापुर में CRPF की 85 बटालियन में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह 3 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी लौटा था। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।