IPL में CSK की लगातार तीसरी हार, RCB सीजन का बेस्ट स्कोर बनाकर 43 रन से जीती
IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने 250 रन बनाए। यह सीजन का बेस्ट स्कोर है। CSK 207 रन ही बना सकी। RCB के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। भूवी ने IPL में 200 विकेट पूरे कर लिए। CSK के लिए प्रशांत वीर ने 43 और जैमी ओवर्टन ने 37 रन बनाए। ओवर्टन, अंशुल कम्बोज और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला। टीम इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से भी हार चुकी है। दूसरी ओर बेंगलुरु ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
