CSK ने 20 रन से जीता एल-क्लासिको, मुंबई के काम न आया रोहित का शतक…

खेल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एल-क्लासिको को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत लिया। टीम ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होमग्राउंड पर हराया। MI से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नॉटआउट 105 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। CSK से मथीश पथिराना ने 4 अहम विकेट लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। एमएस धोनी ने भी आखिरी 4 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर नॉटआउट 20 रन बनाए।