164 विदेशी नागरिकों को बनाया था बंधक, नोएडा में साइबर गुलामी रैकेट का भंडाफोड़, मलेशियाई मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नोएडा में साइबर गुलामी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. एक पॉश इलाके के पीजी में 164 विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर उनसे जबरन साइबर ठगी कराई जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई कर इन नागरिकों को मुक्त करा दिया है और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक नौकरी का झांसा देकर इन नागरिकों को बुलाया जाता था फिर उन्हें बंधक बन लिया जाता था.
मामले की जानकारी एक 42 वर्षीय मलेशियाई नागरिक ने दिल्ली पुलिस को दी. वह भाग्यशाली रहा कि वह किसी तरह इन ठगों के चंगुल से बच निकला. मलेशियाई नागरिक को नोएडा में आईटी कंपनी में जॉब का ऑफर मिला था. इसके लिए वह नोएडा आ गया. वह सेक्टर 136 में कथित ऑफिस में पहुंचा. वहां पहुंचने पर उनको कुछ अजीब महसूस हुआ. कंपनी के दफ्तर में उससे पासपोर्ट जमा कराने को कहा गया. उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया और वहां भाग निकला.
इससे बाद इस व्यक्ति ने पिछले सप्ताह दिल्ली क्राइम ब्रांच को एक मेल भेजा. इस मेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. इसी आधार पर गुरुवार ने 164 विदेश नागिरकों को सुरक्षित मुक्त करवाया. इसमें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई नागरिक थे. पुलिस को आशंका है कि इन रैकेट के तीन सरगरना है. उसमें से एक 25 वर्षीय तान गुआन वी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह एक मलेशियाई नागरिक है.
पुलिस के मुताबिक इन विदेशी नागरिकों को अपने आपको ऑनलाइन फर्जीवाड़े में महिला की तरह पेश करना होता था. ये कस्टमर से बात करते थे. ये उनको फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने और बेहतर रिटर्न लेने के लिए लुभाते थे. दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी (क्राइम) सुरेंदर कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क के हिस्से हैं. ये तरह-तरह की लालच देकर विदेशी नागरिकों को भारत लाते थे. ये उन्हें अच्छी सैलरी और सुविधाओं का लालच देते थे. इसके बाद इन विदेशी नागरिकों को कथित तौर पर बंधक बना लिया जाता था और फिर उनसे गलत काम करवाया जाता था.
