चक्रवाती तूफान बुआलोई ने वियतनाम में मचाई तबाही…अब तक 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता

वियतनाम में चक्रवाती तूफान बुआलोई ने भारी तबाही मचाई है. जानकारी के मुताबिक अब तक इस तूफान के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है और कई मछुआरों समेत काफी लोग लापता है. चक्रवाती तूफान बुआलोई की तेज हवाओं और भारी बारिश ने कई घर नष्ट कर दिया है और बिजली के खंभों को भी उखाड़ दिया है.चक्रवात बुआलोई के कारण समुद्र की लहरें पूरे उफान पर हैं. 88-117 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है जानकारी के मुताबिक, वियतनाम से टकराने के पहले चक्रवाती तूफान बुआलोई तटों के आसपास मंडराता रहा. जिसके कारण समुद्र में 8 मीटर ऊंची लहरें उठी. चक्रवाती तूफान बुआलोई के टकराने के पहले प्रशासन ने हजारों लोगों को रेस्क्यू करके तटीय इलाका खाली करवा दिया था।.वहीं, मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गईं और कुछ फ्लाइट देरी से चल रही हैं. चक्रवाती तूफान बुआलोई के कारण वियतनाम के शहरों में बाढ़ जैसे हालात है. सरकारी मीडिया ने कहा कि बचाव दल 17 लापता मछुआरों की तलाश कर रहे हैं. वियतनाम के मौसम विज्ञानियों ने कहा कि सोमवार सुबह 10 बजे, तूफान का केंद्र न्घे आन प्रांत और लाओस की सीमा के पास जमीन पर था, जिसमें 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं. उन्होंने कहा कि यह मध्य लाओस में गहराई तक जाएगा. वियतनामी अधिकारियों ने मछली पकड़ने वाली नौकाओं को रोक दिया और चार तटीय हवाई अड्डों पर परिचालन निलंबित कर दिया.