IPL में DC vs MI:मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, अक्षर ने रोहित को आउट किया, स्कोर 73/3
IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जा रहा है। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुंबई ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और शेरफन रदरफोर्ड क्रिज पर हैं। रायन रिकेल्टन, तिलक वर्मा और रोहित शर्मा आउट हो चुके हैं। मुकेश कुमार ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में नहीं खेल रहे है। टीम के स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट नहीं है, इसलिए आज वे टीम की कमान संभाल रहे हैं।
दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।
