बड़ी खबर : मॉस्को आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 93 हुई, हमले में शामिल सभी 11 लोग गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय

रूस की राजधानी मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट में हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सीधे तौर पर चार लोग शामिल हैं। वहीं इस्लामिक स्टेट खुरासन के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। वहीं 145 लोग घायल हुए है।

दो आरोपियों को रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में कार का पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य संदिग्ध पैदल ही पास के जंगल में भाग गए। इस्लामिक स्टेट खुरासन के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। वहीं, 145 लोग घायल हुए है।

हमला शुक्रवार रात (22 मार्च) को हुआ। इसकी जिम्मेदारी ISIS ने ली है। सेना जैसी वर्दी पहने 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, बम फेंके और फरार हो गए। पहले आतंकियों की संख्या 5 बताई गई थी। हमले में अब तक 93 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 140 से ज्यादा लोग घायल हैं।

क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल में आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जिससे हवा में घना, काला धुंआ भर गया है। इसमें विशाल हॉल में गोलियों की आवाज के बीच डरे हुए स्थानीय लोगों को चिल्लाते और दुबकते हुए भी दिखाया गया है। राज्य संचालित आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि सशस्त्र व्यक्तियों ने गोलीबारी की और एक ग्रेनेड या आग लगाने वाला बम फेंका, जिससे आग लग गई।