महाराष्ट्र : दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी के सम्मान में मुंबई के लोखंडवाला के एक जंक्शन को ‘श्रीदेवी कपूर चौक’ का नाम दिया गया है। श्रीदेवी जब जीवित थीं, तब इसी मार्ग पर वॉक करती थीं। उनकी अंतिम यात्रा भी यहीं से होकर गुजरी थी। इसके अलावा इसी मार्ग पर स्थित ग्रीन एकर्स टावर में श्रीदेवी रहा करती थीं। श्रीदेवी के पति और मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर ने अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर और वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी की मौजूदगी में इस चौक का अनावरण किया। स्थानीय लोग की अनुशंसा और सहमति पर ही इस जगह को श्रीदेवी चौक का नाम दिया गया है।
